फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमेटी संचालक ने 9.50 लाख हड़पे, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

खोड़ा। नोएडा सेक्टर चार स्थित गौड़ सिटी निवासी त्रिभुवन शर्मा ने खोड़ा के मास्टर पार्क निवासी अनिल कुमार के खिलाफ 9.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


त्रिभुवन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अनिल कुमार के पास उनकी पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटी चल रही थीं। मार्च 2022 में कमेटी का समय पूरा होने के बाद उन्हें 10 लाख रुपये मिलने थे लेकिन अनिल कुछ जरूरत बताकर 50 हजार रुपये काटकर 9.50 लाख रुपये देने की बात कही। उन्होंने इसकी हामी भरी लेकिन अनिल ने उन्हें बकाया रकम का भी भुगतान नहीं किया। यहां तक कि तकादा करने के बाद आरोपी ने उन्हें दो चेक भी दिए लेकिन खुद ही बैंक में फोन करके चेक का भुगतान रुकवा दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें