फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ में समाजवादी आवास योजना में मिलेगी कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स व जिम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंद्रप्रस्थ स्थित समाजवादी आवास योजना के निवासियों को जल्द ही कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और जिम जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की योजना तैयार कर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि समाजवादी आवास योजना में 1048 बहुमंजिला आवास हैं। यहां निवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मार्केट, जिम व अन्य सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। कंपनी के चयन के बाद एक वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर आवंटन प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।


छोटे आयोजनों के लिए बनेगा कम्युनिटी सेंटर

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण भी शामिल है। इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां छोटे सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें व अन्य आयोजन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन



सड़क सुरक्षा के लिए लगेंगे नए रेट्रो रिफ्लेक्टिव बोर्ड

क्षेत्र में सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य भी कराए जाएंगे। मुख्य द्वार पर नए रेट्रो रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाए जाएंगे। पुराने बोर्ड खराब और जर्जर हो चुके हैं। इस कार्य पर जीडीए करीब 4.62 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें