फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम में 20 एकड़ भूमि पर आवास के साथ हो सकेंगी व्यावसायिक गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम आवासीय योजना में आवास के साथ अपना व्यवसाय करने का भी मौका मिलेगा। योजना में करीब 20 एकड़ क्षेत्र को मिश्रित भू-उपयोग की श्रेणी में रखा गया है। योजना में पूर्व में ही मिश्रित भू-उपयोग के स्थान की घोषणा ने लोगों को राहत दी है। पूर्व में आवास विकास और प्राधिकरण के ही कुछ स्थानों में आवास में कारोबार शुरू करने के मामलों को लेकर विवाद होते रहे हैं। योजना में अब इसे लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं रहेगा। चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि लेआउट में करीब लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र पर मिक्स लैंड यूज निर्माण होगा। यह योजना का करीब 1.37 फीसदी हिस्सा होगा। बोर्ड बैठक के बाद योजना पर कार्य में और तेजी आएगी।
विज्ञापन

बनेगा वेंडिंग जोन
अधिकारियों के अनुसार इस योजना में आवास के साथ साथ वेडिंग जोन भी तैयार किया जा रहा है। इसके साथ योजना में व्यवसायिक दुकानों के साथ कियोस्क भी बनाए जाएंगे। इसमें 500 दुकानें और 500 कियोस्क होंगे। हर फेज के हिसाब से इन पर कार्य किया जाएगा। इसके साथ इस आवासीय योजना में कूड़ा पृथक करने के लिए प्लांट भी तैयार किया जाएगा। योजना में पहले फेज के लाॅन्च के साथ साथ दूसरे और तीसरे की रूप रेखा पर भी कार्य शुरू कर दिया गया है। आने वाली बोर्ड बैठक में दोनों फेज को लेकर प्रस्ताव रखा जा सकता है।
स्टेडियम के साथ इंटिग्रेट होगी एयरोसिटी
मोरटी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और एयरोसिटी के साथ इंटिग्रेट होंगे। साथ ही स्टेडियम पर होने वाले खर्च का भार एयरोसिटी पर रखा जाएगा। इसके साथ स्टेडियम की फिजिबिलिटी रिपोर्ट को आने वाली बोर्ड बैठक में रखने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार यह रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, कुछ संशोधन के साथ इसे बोर्ड में लेकर जाया जाएगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण इसी वर्ष स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें