फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से गई मरीज की जान: मेडिकल स्टोर संचालक ने लगाया इंजेक्शन, हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल भेजा

Sat, 22 Aug 2026 10:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में इलाज के दौरान लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को चिकित्सक बताते हुए गलत इंजेक्शन और ड्रिप लगा दी, जिसके उनके पति  की तबियत और खराब हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में इलाज के दौरान लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को चिकित्सक बताते हुए गलत इंजेक्शन और ड्रिप लगा दी, जिसके उनके पति  की तबियत और खराब हो गई। दूसरे अस्पताल ले गए, तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बिहारीपुरा की आदर्श कलोनी में रहने वाली वर्षा ने शिकायत दी है कि 16 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपने पति बॉबी को बुखार की दवाई दिलाने शनि चौक स्थित क्लिनिक व मेडिकल स्टोर ले गई थीं। आरोप है कि उसके संचालक ने बिना किसी रजिस्टर्ड डक्टर के पर्चे के बिना अपने पास से ही दवाई व इंजेक्शन देने की बात कही और खुद को डक्टर बताया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि आपके पति को ड्रिप और इंजेक्शन लगाने होंगे, जिसमे वह जल्दी ठीक हो जाएगा। उसकी सलाह पर पीड़िता ने अपने पति बॉबी को उसके क्लीनिक व मेडिकल स्टोर में भर्ती करा दिया। 

इंजेक्शन तथा ग्लूकोज चढ़ाने के दौरान उनके पति को अचानक घबराहट होने लगी। उनके पति की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर आरोपी ने उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। फिर वह अपने पति को दूसरे अस्तपाल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक घोषित होने की सूचना पाकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किला, लेकिन उन्होंने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से चिकित्सक होने के प्रमाण मांगे गए है। साथ ही उसका मेडिकल स्टोर और क्लिनिक पंजीकरण है, इसके लिए सीएमओ से पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें