फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कॉलोनाइजर पर जीडीए टीम से अभद्रता का आरोप, 14 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी का निर्माण रुकवाने पहुंची जीडीए की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कॉलोनाइजर ने टीम के निर्देशों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा। बल्कि टीम से भी अभद्रता की गई। हालांकि बाद में पुलिस बल की मदद से काम रुकवाया गया। जीडीए के सहायक अभियंता की शिकायत पर दो नामजद समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जीडीए प्रवर्तन जोन-आठ के सहायक अभियंता राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पावी सादकपुर गांव में अंडरपास के नजदीक अवैध रूप से कॉलोनी काटने की शिकायत मिली थी। 24 अक्तूबर को टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया और दो बाउंड्रीवाल ध्वस्त की थीं। आरोप है कि 27 अक्तूबर को दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। टीम मौके पर पहुंची तो जय सिंह और निर्दोष कसाना समेत 12 लोग बाउंड्रीवाल और साइट कार्यालय की दीवार बनवा रहे थे। रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने निर्माण जारी रखा और अभद्रता भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि निर्माण रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें