फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में 15 दिनों तक ’जश्न-ए-आजादी’

Thu, 11 Aug 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
national flags - फोटो : getty images
विज्ञापन
सभी डिग्री, इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में 15 दिन तक जश्न-ए-आजादी का उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेजों को सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन


यूजीसी के सचिव डा. जसपाल एस संधु ने सर्कुलर जारी कर जश्न-ए-आजादी का उत्सव मनाने के  आदेश दिए हैं। जारी सर्कुलर में 9 अगस्त से 23 अगस्त तक ‘आजादी-70 याद करो कुर्बानी’ (फ्रीडम फोर्टनाइट) मनाने को कहा है।

इस दौरान विद्यार्थियों को आजादी के संघर्ष और बलिदानियों की गाथा न केवल बताई जाएगी बल्कि उनके बीच चर्चा और अन्य प्रतियोगिताएं करा कर राष्ट्रप्रेम उत्पन्न किया जाएगा। यही नहीं 15 दिनों में जो भी गतिविधियां होंगी, उसकी पूरी रिपोर्ट की फोटो और विडियो ष्स्रठ्ठ.द्गस्रह्वञ्चठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर मेल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन तक कराई जाने वाले एक्टिविटी
- बॉर्डर पर तैनात जवानों का जीवन दर्शाते हुए पेंटिंग बनवाना
- स्वतंत्रता दौड़
- शहीदों के नाम पर पौधरोपण
- निबंध और कविता लेखन प्रतियोगिता
- स्वतंत्रता आंदोलन पर नाटक आयोजन
- स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
- देशभक्ति गीत-संगीत प्रतियोगिता
- स्वतंत्रता के लिए हुए संघर्ष पर सेमिनार
- स्वतंत्रता आंदोलन विषय पर ड्रामा और म्यूजिकल परफॉर्मेंस
- छात्रों को स्थानीय स्वतंत्रता संघर्ष की यादगार जगह का भ्रमण कराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें