फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य के लिए 15 को कलक्ट्रेट घेरेगा रालोद

Thu, 13 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल किसानों की लड़ाई में उनका समर्थन करेगा। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेता व कार्यकर्ता 15 अक्तूबर को कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। 21 अक्तूबर को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी वेव सिटी पर धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचकर समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


दोनों कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक की।जिलाध्यक्ष अजय पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में रणनीति तय की गई। इस दौरान अजयपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार किसान विरोधी है। प्रदेश सरकार किसानों का 12 सौ करोड़ रुपया दिलाने में नाकाम रही है।

इस रकम में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। किसानों को फसल का मूल्य नहीं दिया जा रहा है। वेव सिटी में मुआवजा रकम को लेकर चल रहे किसानों के धरने का समर्थन करने रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी 21 अक्तूबर को उनके बीच पहुंचेंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश महासचिव अय्यूब अली, अमरजीत सिंह बिड्डी, वीरपाल मलिक, युवा जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, महिला जिलाध्यक्ष डॉ. गीता, हिमांशु चौधरी, भूपेंद्र डबास, अभिषेक त्यागी, ओडी त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें