फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव, सॉर थ्रोट के मरीजों की संख्या बढ़ी

Thu, 13 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड होने के कारण इस समय गले में इन्फेक्शन और सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ी है। ईएनटी स्पेशलिस्ट के यहां सॉर थ्रोट के मरीज भी आने लगे हैं। इसके साथ ही डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में कमी भी आई है। हालांकि डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा अभी करीब 15 दिन और रहेगा।
विज्ञापन


एमएमजी के ईएनटी स्पेशलिस्ट डा. राकेश वर्मा ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंड होने के कारण सर्दगर्म हो जाता है। इस मौसम में भी ठंडा पानी पीने और एसी में रहने के कारण परेशानी बढ़ती है।

अधिकतर मरीज गले में दर्द, खुजली और खराश आदि की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है।

करीब 30 दिन रहेगा डेंगू का खतरा:
डेंगू से बचाव के लिए लोगों को करीब एक महीने और जागरूक रहना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक महीने में दिन का 22 डिग्री तक आ जाएगा। तापमान कम होने के साथ ही डेंगू का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन


अभी भी लगातार डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि जहां पहले एक दिन 190 या 200 सैंपल टेस्ट के लिए आते थे वहीं तीन दिन में सिर्फ 45 सैंपल टेस्ट के लिए आए हैं जिसमें सिर्फ सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डेंगू के सात और चिकनगुनिया के पांच मरीज मिले:
पिछले तीन दिनों में चिकनगुनिया के 19 सैंपल और डेंगू के 48 सैंपल जांच के लिए आए। इनमें से पांच चिकनगुनिया और सात डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक चिकनगुनिया के कुल 615 और डेंगू के 309 मरीजों में पुष्टि गाजियाबाद में हो चुकी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें