फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आने से पहले बंद होंगे हाईवे के अवैध कट

Fri, 22 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
प्रश्‍ाासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 28 अप्रैल को मोदीनगर-कादराबाद आने से पूर्व ही दिल्ली-मेरठ रोड के कई अवैध कटों को बंद किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। सीएम का हैलीकाप्टर मेरठ स्थित हवाई पट्टी पर उतरेगा।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से कादराबाद स्थित आईडीएसटी कॉलेज पहुंचेंगे। इस दौरान गाजियाबाद-मेरठ की पुलिस तैनात रहेगी। बृहस्पतिवार को सीओ और कोतवाली प्रभारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के बने नक्शे के आधार पर ही वाहनों की पार्किंग के लिए प्वाइंट बनाए गए हैं।

बता दें कि 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मोदीनगर कादराबाद स्थित आईडीएसटी कॉलेज में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आ रहे हैं। सीओ ने बताया कि सीएम की फ्लीट के दौरान चंद मिनटों के लिए ट्रैफिक को रोका जाएगा।
विज्ञापन


इसकी पूर्व में रिहर्सल भी की जाएगी। इसके लिए कॉलेज मैनेजमेंट को कार्यक्रम स्थल 27 अप्रैल की सुबह तक तैयार करने की हिदायत दी गई है।

सीएम कार्यक्रम व्यवस्था को न बिगड़ दे सगाई समारोह
सीएम के कार्यक्रम स्थल से सटे केशव गार्डन मैरिज होम में 28 अप्रैल को सगाई समारोह है। सूचना के बाद से पुलिस प्रशासन सगाई समारोह को स्थगित कराने में जुट गया है। सीओ का कहना है कि मैरिज होम संचालक से बातचीत कर सगाई समारोह स्थगित या सीएम के जाने के बाद कार्यक्रम कराने का समाधान निकाला जाएगा।

बता दें कि कार्यक्रम आईडीएसटी कॉलेज एवं केशव गार्डन के बीच में कोई दीवार नहीं है। केवल पेड़ पौधे लगाकर दोनों ओर से आवागमन रोका हुआ है। ऐसे में यदि मैरिज होम में कार्यक्रम होता है तो 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें