फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सहपाठी ने छात्र पर किया चाकू से हमला, तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने छात्र पर सहपाठी और उसके पांच दोस्तों ने हमला कर दिया। चाकू लगने से छात्र घायल हो गया। घायल ने सहपाठी को नामजद कर पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन निवासी हर्षित ने बताया कि वह पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है। मंगलवार शाम छात्र कॉलेज के गेट के बाहर निकला तो दो बाइक पर सवार सहपाठी और उसके पांच दोस्तों ने हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर में चाकू से वार कर घायल कर दिया। हमलावर मारपीट और जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें