फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंड क्लास तक के बच्चों की दो दिन की छुट्टी

Sun, 06 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मॉग के कारण सेहत पर पड़ रहे गंभीर असर को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सेकेंड क्लास तक के बच्चों की आठ नवंबर तक  छुट्टियां कर दी हैं। डीएम के आदेश परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होंगे।
विज्ञापन


डीएम निधि केसरवानी ने तीसरी से आठवीं क्लास तक के बच्चों की स्कूल टाइमिंग सुबह नौ बजे से एक बजे तक कर दी है।बीएसए लालजी यादव ने बताया कि डीएम ने स्कूली बच्चों के स्पोर्ट्स सहित अन्य सभी फील्ड एक्टीविटीज पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी है। बीते दो दिनों से महानगर में फैली धुंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

स्मॉग से आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी पेश आ रही है। छोटे बच्चों को इससे बचाने के लिए के लिए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

वहीं इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के चेयरमैन सुभाष जैन ने बताया कि  फेडरेशन से जुड़े स्कूलों को स्मॉग हटने तक  स्पोर्ट्स एक्टीविटीज नहीं कराने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, उनके स्कूल की ओर से बच्चों को मास्क  भी बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें