फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइकिल से स्कूल जा रहे 5वीं के छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
मृतक सलमान का फाइल फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के न्यू करहेड़ा कॉलोनी निवासी पांचवीं के छात्र सलमान (11) को सोमवार सुबह रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब सलमान स्कूल जा रहा था। स्थानीय लोगों ने मासूम छात्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर धुनाई की और पुलिस को सौंंप दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हाइवे पर ही जमकर हंगामा किया तो पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने सलमान के पिता खुर्शीद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कर आरोपी ट्रैक्टर चालक पसौंडा निवासी मुर्सलीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



न्यू करहेड़ा कॉलोनी निवासी खुर्शीद ने पुलिस को दी शिाकयत में बताया कि वह मूलरूप से बिहार स्थित बेगूसराय के रहने वाले हैं। वह हिंडन एयरबेस में ठेकेदार की एजेंसी में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करते हैं। उनका बेटा सलमान क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए साइकिल से ही जाता था। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जब वह स्कूल के पास पहुंचा तो उसी समय पसौंडा से रेत भरकर फररुखनगर ले जाते हुए तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे सलमान को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर के बाद साइकिल समेत नीचे गिरते ही ट्रैक्टर के पहिया ने सलमान को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और घायल को पास के अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने करहेड़ा कट पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। उधर, मौके पर भीड़ ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने हंगामा करने वाले लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराते हुए जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। हालांकि मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। उधर, पुलिस ने आरोपी पसौंडा निवासी मुर्सलीन को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।


पिता की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मेडिकल जांच में उसके नशे में न होने की पुष्टि हो गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमित सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें