फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेड मार्क का इस्तेमाल करके नकली पार्ट बनाने वाली फैक्टरी पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित महावीर सेल्स कॉर्पोरेशन फैक्टरी में बनाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर अवैध रूप से नामी कंपनी के ट्रेड मार्क लगाने का मामला सामने आया है। ट्रेड मार्क कंपनी जेजे इंटरप्राइजेज के अधिकारी कोलकाता स्थित साल्ट लेक सिटी निवासी तुषार श्राफ के साथ पहुंची पुलिस टीम ने फैक्टरी पर छापा मारकर ट्रेड मार्क लगे उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही फैक्टरी संचालक मनीष कुमार जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में तुषार श्रॉफ ने बताया कि उनकी जेजेआरएस इंटरप्राइजेज कंपनी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाती है। इसका ट्रेडमार्क जेजे डीलक्स के नाम से पंजीकृत है। एक अगस्त को उन्हें राजेंद्र नगर स्थित महावीर सेल्स कॉर्पोरेशन नामक फैक्टरी में ट्रेड मार्क का अवैध इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। पुलिस साथ वह सोमवार को फैक्टरी पहुंचे। वहां उन्हें जेजे डीलक्स ट्रेडमार्क के 100 एंपियर चेंजओवर, 32 एंपियर के 225 मेन स्विच, बड़ी संख्या में पैकिंग बाक्स, स्टीकर और ब्रांड की प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लेट बरामद हुईं। सभी सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फैक्टरी संचालक पर ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें