फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्यूशन जा रहे कक्षा दस के छात्र को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
मोदीनगर। छात्र कुणाल की पिटाई करते युवक। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव रोरी निवासी कक्षा दस के छात्र कुणाल की बाइक सवार आठ से दस युवकों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल छात्र कुणाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस से शिकायत करने गए छात्र के परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी के रिश्तेदार ने चौकी में ही धमकाया। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गांव रोरी निवासी मनीषा ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र कुणाल गोविंदपुरी स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है।
विज्ञापन

बताया कि बीती 29 सितंबर को उनका पुत्र कुणाल स्कूल गया था। छुट्टी के समय कादराबाद और रोेरी निवासी कुछ युवकों में झगड़ा हो रहा था। कुणाल झगड़ा देखने के लिए वहां रुक गया। उसी दिन शाम के समय कुणाल ट्यूशन जा रहा था। आरोप है कि तभी बाइक सवार आठ से दस युवकों ने कुणाल को रोक लिया और झगड़े की बात गांव में फैलाने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मनीषा का आरोप है कि मुख्य आरोपी का रिश्तेदार विधायक का स्टीकर लगी गाड़ी में चौकी पहुंचा और पुलिस के सामने ही उन्हें धमकाने लगा। एसीपी अमित सक्सेना का कहना है कि तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें