उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मंगलवार को मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग हो गई। इस दौरान कमरे में बंद करके एक युवक के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की।
सूचना मिलते ही जब पुलिस वहां पहुंची तो मारपीट करने वाले युवकों को गाड़ी में बैठाने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी पत्थर मारे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी रोड का है।
मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग की इस घटना में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि दो अन्य सिपाही किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।