फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गाजीपुर बॉर्डर पर जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, विरोध करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जड़े थप्पड़

Wed, 04 Dec 2024 02:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजीपुर बॉर्डर पर जाम लगने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जाम में फंसे लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी संभल के लिए निकले, लेकिन उन्हें पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर ही रोक लिया। कांग्रेस नेताओं के काफिले को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली। 

विज्ञापन




बुधवार को करीब दो घंटे बॉर्डर पर तनातनी के बाद राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले को वापस दिल्ली भेज दिया गया। दोनों नेताओं के जाने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी दिल्ली की तरफ लौट गए। राहुल और प्रियंका गांधी समेत सभी कांग्रेस सांसद संसद चले गए।
विज्ञापन


यूपी बॉर्डर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के लिए सुबह से ही ट्रैफिक को रोक दिया गया था। प्रशासन की सख्ती के चलते कई लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग अपने गंतव्य नहीं पहुंच सके। घंटों जाम में फंसे रहने की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर ही अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। गुस्से में लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ही भिड़ गए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को लोगों पर थप्पड़ भी जड़ दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ मारपीट की। 

इस पर गुस्साए लोगों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। पिछले दो घंटे से ज्यादा समय से पूरे हाईवे पर जाम लगा रहा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें