फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा सिटी फॉरेस्ट

Mon, 22 May 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पिकनिक स्पॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीडीए सिटी फॉरेस्ट को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। सिटी फॉरेस्ट में लोग घूमने और मस्ती के साथ पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। जीडीए की तरफ से तैयार किए गए रेस्टोरेंट में पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे।       
विज्ञापन


सिटी फॉरेस्ट को पूरी तरह प्राकृतिक रूप दिया गया है। लोगों को खान पान की बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए एक रेस्टोरेंट भी तैयार किया गया है। इस रेस्टोरेंट में अभी फास्ट फूड मिलता है। जीडीए वीसी ने रेस्टॉरेंट में पारंपरिक व्यंजन मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

ताकि सिटी फॉरेस्ट की अलग पहचान बन सके और अन्य जगहों से भी लोग सिटी फॉरेस्ट में अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचें। अधिकारियों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में फॉरेस्ट में गुजराती, पंजाबी, साउथ इंडियन, राजस्थानी, मेवाड़ी, उत्तराखंडी, असम, बंगाली आदि राज्यों के व्यंजन मिलेंगे।
विज्ञापन


जीडीए के उद्यान प्रभारी एसपी सिसौदिया ने बताया कि रेस्टोरेंट में पारंपरिक व्यंजनों उपलब्ध कराने के लिए जीडीए वीसी ने निर्देश दिए हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई। करीब एक महीने में मैन्यू तैयार कर पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।      

रेस्टोरेंट का मेन्यू हर दिन होगा अलग      
हर दिन रेस्टोरेंट का अलग मेन्यू होगा। जिस दिन जिस राज्य का खाना रेस्टोरेंट में मिलेगा उस दिन उसी राज्य की रेस्टोरेंट को लुक दिया जाएगा। साथ ही उसी राज के गीत भी रेस्टोरेंट में बजाए जाएंगे।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें