फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सिटी फॉरेस्ट में भरा पानी, पर्यटकों के लिए किया बंद; हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद GDA का फैसला

Sat, 18 Jul 2026 07:31 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

गाजियाबाद की हिंडन नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके बाद आज पर्यटकों के लिए सिटी फॉरेस्ट बंद कर दिया। पिछले चार दिनों से सिटी फॉरेस्ट में पानी भरा है।
विज्ञापन
बंद हुआ सिटी फॉरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार पानी भरने की वजह से शनिवार को पर्यटकों के लिए सिटी फॉरेस्ट बंद कर दिया गया है। पानी अब करहेड़ा की शिवम कॉलोनी के पास तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री से मामले की शिकायत की और बचाव कार्य करने की मांग की है।

विज्ञापन


हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जल स्तर 201.8 मी हो गया। हिंडन में जलस्तर बढ़ने के साथी ही सिटी फॉरेस्ट में भी पानी भरने लगा है। पिछले चार दिनों से सिटी फॉरेस्ट में पानी भर रहा है।

शुक्रवार को सिटी फॉरेस्ट की पुलिस चौकी में भी पानी भर गया था। पानी भरने की वजह से पहले ही कैंटीन बंद की जा चुकी है। अब जीडीए ने पर्यटकों के लिए सिटी फॉरेस्ट को फिलहाल पानी निकलने तक बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें