फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार की टक्कर से सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर पटरी पर गांव पैंगा के पास कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में सीआईएसएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने निवाड़ी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव ढिड़ार निवासी दीपक चौधरी (45) पुत्र लोकेंद्र चौधरी ने 17 साल तक सेना में नौकरी की। सेना से सेवानिवृत होने के बाद पांच साल पहले उनका चयन सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर हो गया। इन दिनों उनकी ड्यूटी दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर चल रही थी। उनके चाचा मेरठ के अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार रात को वह उनके पास अस्पताल गए थे। बुधवार सुबह वह मेरठ से वापस लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे वह गंगनहर पटरी पर गांव पैंगा के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में दीपक चौधरी की बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनको को मृत घोषित कर दिया गया। गांव ढिड़ार में बुधवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने सलामी देकर दीपक को अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में सीआईएसएफ के अधिकारी मौजूद थे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर चालक समीर निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें