फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीआईएसएफ की सीएमओ को लोन देने के बहाने 93000 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पदमा तमांग से एक शातिर ने लोन देने के बहाने 93 हजार रुपये ठग लिए। लिंकरोड के रामप्रस्थ में चारु चावला के ऑनलाइन वॉलेट से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कमांडेंट का कहना है कि 15 फरवरी को ऑनलाइन वॉलेट में गड़बडी होने की वजह से बंद कर दिया। पिछले दिनों उनके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही थी, जिसमें शातिर लोन देय होने की बात कह रहा था जबकि उन्होंने लोन के लिए कभी आवेदन नहीं किया था। आरोप है कि शातिर ने अलग-अलग बार में उनके वॉलेट से 92 हजार 317 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
वहीं रामप्रस्थ की चारु चावला का आरोप है कि एक युवक फोन कर पैसे ट्रांसफर करने के बारे में बताया। उन्होंने वॉलेट चेक किया तो पैसे आने के बजाय 20 हजार ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन


पत्नी और बच्चों को कब्जे में रखने का आरोप, मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
खोड़ा। शंकर विहार में रहने वाले युवक ने पानीपत हरियाणा के संजीव सैनी पर उनकी पत्नी व दो बच्चों को जबरन कब्जे में रखने का मुकदमा दर्ज कराया है।
युवक का कहना है कि पत्नी उनकी गैर मौजूदगी में संजीव से बात करती थी। 26 सितंबर को डयूटी से वह घर पहुंचे तो पत्नी और बच्चे गायब थे। पत्नी का फोन भी घर पर था। उन्हें शक है कि आरोपी संजीव पत्नी और बच्चों को तस्करी में बेच सकता है। उन्होंने पुलिस से अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि संदिग्ध युवक का रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें