फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर एक स्थित पीएसी की बटालियन के पास चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान से बैट्री, इंजन ऑयल, कूलेंट समेत अन्य सामान और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वैशाली सेक्टर-एक में सौरभ कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पीएसी की 41वीं बटालियन के गेट के पास सौरभ बैट्रीज एंड मोटर्स के नास से दुकान है। रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब सवा लाख रुपये की कार की बैट्री, 50 लीटर इंजन आयल, 25 लीटर कूलेंट, सात हजार रुपये और अन्य स्पेयर पार्ट चोरी कर ले गए। पीड़ित का कहना है कि चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। एसएचओ इंदिरापुरम दीपक शर्मा ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में चोरी करते रंगे हाथ दबोचा
साहिबाबाद के अर्थला स्थित एक घर में चोरी करने घुसे एक नाबालिग को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के पास से पुलिस को पूर्व में हुई एक चोरी के दौरान गायब दस्तावेज मिले हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें