फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने की थी कारोबारी भाईयों के घर ४५ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने की थी कारोबारी भाइयों के घर 45 लाख की चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोहिया नगर में दो दिन पहले कारोबारी भाइयों के घर 45 लाख की चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश मेरठ के एक गैंग के हैं। पुलिस का कहना है चोरों को गिरफ्तार कर घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि बी-154 लोहिया नगर निवासी संजीव कुमार सिंघल गंगापुरम, हापुड़ रोड पर पेंट्स का कारोबार करते हैं। जीटी रोड पर आरके बैंक्वेट के बराबर में हार्डवेयर का कारोबार करने वाले उनके बड़े भाई राजीव कुमार का परिवार व उनका परिवार एक ही मकान में रहते हैं। सोमवार को दोनों भाइयों के परिवार पंचशील प्राइम रोज में मामा की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटे तो चोरी का पता चला। चोर सर्विस लाइन के दरवाजे से घर में घुसे और 9 लाख रुपये कैश व करीब 35 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी। खोजबीन में कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगीं, जिनमें तीन चोर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी के बाद वारदात, साढ़े तीन घंटे घर में रहे चोर
पीड़ित कारोबारी संजीव सिंघल के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे संदिग्ध युवक रेकी करते नजर आ रहे हैं। दोपहर 1:43 बजे तीन चोर उनके घर में घुसे और करीब साढ़े तीन घंटे घर में रहे। शाम करीब 5:24 बजे बदमाश नगदी-जेवर समेटकर घर से बाहर निकले। एसएचओ सिहानी गेट उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें