फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में फास्ट लर्नर स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दयानंद नगर और नेहरू नगर की शाखा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने कार्यक्रम के जरिए नारी शक्ति के अलग-अलग रूपों का प्रदर्शन किया इसके द्वारा उन्होंने समाज में नारी शक्ति के महत्व को दर्शाया। निदेशक अमित अग्रवाल ने सभी बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या एकता सिंघल ने बताया कि यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और आनंददायक रहा जिससे बच्चों में एक नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में प्रेरणा महरोत्रा, प्रियंका अग्रवाल, मंजू गोयल, डॉ. रितु सचदेवा, अंजली शर्मा व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें