फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पतंग लूटने के चक्कर में तालाब में गिर 7 साल का मासूम, रेस्क्यू टीम रात से ही बच्चे को तलाश में जुटी

Mon, 20 Apr 2026 08:33 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नगर पालिका की टीम में जेसीबी की मदद से आतिफ की तलाश शुरू की। रात करीब 1:30 बजे तक आतिफ नहीं मिला। अंधेरे के चलते रेस्क्यू अभियान सुबह करीब 7 बजे फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन
तालाब में गिर सात साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डाबर तालाब शमशान घाट के तालाब में रविवार शाम करीब पांच बजे सात साल का मासूम आतिफ गिर गया। देर रात तक घर ना पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश किया तो घटना का पता चला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात तक मासूम ना मिलने पर रेस्क्यू रोक दिया गया। 

विज्ञापन


मूल रूप से देवबंद के रहने वाले आरिफ परिवार के साथ लोनी के बुध नगर कॉलोनी में रहते हैं। वह नहर रोड पर स्थित स्टेचू बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में पत्नी खुशनुमा, बड़ा बेटा आतिफ, मोहम्मद कैफ और छोटी बेटी परी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वह काम पर नहीं गए थे। तबीयत खराब होने पर घर में ही आराम कर रहे थे। शाम करीब पोने पांच बजे वह सो कर उठे। उन्होंने अपने बड़े बेटे आतिफ से दूध मंगाया। आतिफ घर में दूध देखा चला गया था। आतिफ कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ रहा है। इसके बाद आतिफ घर नहीं लौटा।

आतिफ शाम करीब 6 बजे ट्यूशन जाता है। परिवार के लोगों को लगा की आतिफ ट्यूशन चला गया। ट्यूशन के बाद भी जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ट्यूशन सेंटर आतिफ को तलाशते हुए पहुंचे। स्टेशन में पता चला आतिफ ट्यूशन नहीं आया। उसके बाद परिवार के लोग आतिफ को तलाश में के लिए निकल पड़े। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे देखने लगे। 
विज्ञापन


श्मशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आतिफ शमशान घाट के अंदर तालाब की तरफ जाता हुआ नजर आया। तभी आसपास के दूसरे बच्चों ने भी बताया आतिफ पतंग लुटता हुआ तालाब के अंदर की तरफ गया था। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नगर पालिका की टीम में जेसीबी की मदद से आतिफ को तलाशना शुरू किया। रात करीब 1:30 बजे तक आतिफ नहीं मिला। अंधेरे के चलते रेस्क्यू अभियान सुबह करीब 7 बजे फिर से शुरू किया गया। आतिफ के न मिलने पर परिजनों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें