फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही बुझा घर का चिराग: मजदूर पिता तोड़ रहा था मकान, भरभरा कर गिरा छज्जा; चपेट में आने से बेटे की मौत

Mon, 20 Nov 2023 05:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में एक मजदूर पिता मकान को तोड़ने का काम कर रहा था। तभी आचानक उसका मासूम बेटा वहां पर आ गया और छज्जे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
बच्चे की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी मोमीन मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता है। उसने गांव में ही एक युवक के मकान को तोड़ने का ठेका लिया हुआ है। सोमवार को वह मकान को तोडने का कार्य कर रहा था। बताया कि पास में ही मोमीन का मकान है। उसका तीन वर्षीय पुत्र गोलू अपने पिता को छत पर काम करता हुआ देख उसके पास पहुंच गया। मकान को तोड़ रहे मोमीन ने अपने पुत्र को आते हुए नहीं देखा 

विज्ञापन


इसी दौरान मकान का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। जिसके नीचे उसका पुत्र गोलू दब गया। पास से गुजर रहे लोगों ने बच्चे को छज्जे के नीचे दबने पर शोर मचा दिया। आनन-फानन में गोलू को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के लिए बता दें कि गोलू की मौत की सूचना से उसके परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि मोमीन के तीन बेटे हैं। मृतक गोलू दूसरे नंबर का था। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मृतक की मां अपने पुत्र को बार-बार याद कर बेसुध हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें