फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुष्कर्म के आरोप में जेल गए डॉक्टर के नर्सिंग होम से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप में जेल गए एक डॉक्टर ने महिला स्टाफ पर नर्सिंग होम में नियम विरुद्ध मरीजों का ऑपरेशन करने और सामन व नकदी चोरी करने का मुकदमा कराया है। पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि उनके नर्सिंग होम की तैनात महिला स्टाफ ने दुष्कर्म का मुकदमा कराकर उन्हें जेल भिजवा दिया। उसके बाद महिला ने नर्सिंग होम पर अवैध कब्जा कर लिया। डॉक्टर के नाम का दुरुपयोग करके बिना मेडिकल लाइसेंस मरीजों का ऑपरेशन कर दिया। इस बीच मरीजों से मनमाने पैसे भी वसूले। इतना ही नहीं, महिला ने नर्सिंग होम के सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए। 6 नवंबर को जेल से बाहर आने पर डॉक्टर नर्सिंग होम गए तो वहां ताला लगा था। शीशे से नर्सिंग होम के अंदर देखा तो सारा सामान गायब था। शालीमार गार्डन पुलिस को मामले की लिखित शिकायत देकर महिला स्टाफ पर मुकदमा कराया। पुलिस की मदद से मकान मालिक को बुलाकर गेट खुलवाया तो वहां से मेडिकल और सर्जिकल उपकरण, दवाइयां, लैपटॉप, एसी, डेढ़ लाख रुपये नकदी व अन्य सामान चोरी हो गया था। मालिक ने बताया कि सारा सामान महिला ले गई और बिजली बिल भी जमा नहीं किया। आरोप है कि पत्नी ने भी महिला के खिलाफ शालीमार गार्डन पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें