साहिबाबाद। डेल्टा कॉलोनी के रामपुरी बी ब्लॉक में बृहस्पतिवार को बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने एक्स एकाउंट पर ट्वीट कर पार्षद व नगर निगम अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की।
स्थानीय निवासी एजी गुप्ता ने बताया कि गली और आसपास काफी स्ट्रीट डॉग हैं। तेज वाहनों के निकलने पर कुत्ते दौड़ पड़ते हैं। राहगीरों पर भी हमला बोलकर काट लेते हैं। आए दिन कुत्ते के काटने के मामले आते रहते हैं। बृहस्पतिवार को झुग्गी में रहने वाले एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। झुग्गी निवासियों ने कुत्तों को सड़क पर खाना खिलाने का विरोध जताया और हंगामा भी किया। पार्षद शशि खेमका ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। निगम से कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। संवाद