साहिबाबाद। चिकंबरपुर स्थित एक कंपनी के निदेशक हर्षवर्धन आर्य को 50 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने और कंपनी पर कब्जा करने की धमकी मिली है। साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निदेशक ने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने उनकी कंपनी की संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार करके उस पर अवैध कब्जा करने की धमकी दी है। इसकी एवज में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोप है कि धमकी देने वाले भूमाफिया हैं। दोनों आरोपी अपने छह अन्य साथियों के साथ आए और पीड़ित को रंगदारी नहीं देने पर कंपनी बर्बाद करने की धमकी दी।
विरोध पर जान से मारने की धमकी दी है। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कर नामजद लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो