फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 8 दिसंबर को गाजियाबाद आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारी में जुटा प्रशासन

Sat, 06 Dec 2025 12:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सिटी मजिस्ट्रेट संतोष उपाध्याय ने बताया कि 8 दिसंबर को गाजियाबाद में सीएम के आगमन को लेकर शासन स्तर से अलर्ट है लेकिन कोई आधिकारिक सूचना नही है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ दिसंबर को गाजियाबाद आने की संभावना है। जिला प्रशासन इसकी तैयारियां कर रहा है हालांकि, अभी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह निर्देश दिया था कि सभी मंडलों में एसआईआर अभियान की गहन समीक्षा होगी। 

विज्ञापन


संभावना है कि मुख्यमंत्री खुद मेरठ मंडल में एसआइआर के कार्य की समीक्षा करें। इसके अलावा वह भाजपा के पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि वह संभावित मेरठ में बैठक करें।

इसके लिए दिनों जगहों पर स्थान देखा जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट संतोष उपाध्याय ने बताया कि 8 दिसंबर को गाजियाबाद में सीएम के आगमन को लेकर शासन स्तर से अलर्ट है लेकिन कोई आधिकारिक सूचना नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें