फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश ने डोरिस को दी 6.5 लाख की मदद

Thu, 08 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैंसर पीड़ित समाज सेविका डोरिस फ्रांसिस को 6.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। बुधवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह घोषणा की गई।
विज्ञापन


जानकारी के बाद फेडरेशन ऑफ एओए ने डोरिस फ्रांसिस के परिवार वालों को यह सूचना दी। वहीं, डोरिस की हालत में सुधार को देखते हुए बुधवार दोपहर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एओए ने डोरिस को उनके आवास तक पहुंचाया।    
        
बता दें कि बीते तीन माह से डोरिस फ्रांसिंस का कैंसर का इलाज चल रहा है। 23 नवंबर को एम्स में हुए ऑपरेशन के बाद डोरिस को पिछले बुधवार को वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को डोरिस के टांके कट गए और बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  
विज्ञापन

          
बुधवार शाम करीब चार बजे डोरिस अपने घर पहुंच गईं। डोरिस ने कहा कि अपने घर और परिवार के बीच रहकर वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। ठीक होने के बाद वह दोबारा ट्रैफिक की बागडोर संभालेंगी। डोरिस के परिवार ने बताया कि एओए से उन्हें सूचना मिली है कि अखिलेश सरकार ने उन्हें 6.5 लाख की मदद दी है। इसकी घोषणा ट्विटर के जरिए की गई है।       

पूर्व सांसद ने डोरिस से की मुलाकात            
बुधवार की सुबह वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में पूर्व सांसद व कांग्रेसी नेता सत्या बहन डोरिस से मुलाकात करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह डोरिस की सलामती की कामना करती हैं और आगे के इलाज के लिए अपनी एक माह की पेंशन डोरिस के इलाज के लिए देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें