गाजियाबाद। साइबर ठगों ने नंदग्राम में रहने वाले दंपती को उनके बेटे को मॉडलिंग कराने का झांसा देकर टेलीग्राम टॉस्क के जरिये 6.97 लाख रुपये की ठगी कर ली।
दंपती को मॉडलिंग में चयन होने के लिए टॉस्क के जरिये 100 प्वाइंट बनाने का झांसा दिया था। दूसरी वारदात साइबर ठगों ने मुरादनगर में रहने वाले मोहित अग्रवाल से की। मोहित अग्रवाल से क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर सात लाख छह हजार 700 रुपये ठग लिए। दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी अपराध भास्कर वर्मा ने बताया कि नंदग्राम के संगम विहार में रहने वाले ललित कुमार कौशिक के मुताबिक उनकी पत्नी पायल कौशिक की फेसबुक पर स्पार्किंग चाइल्डहुड़ नाम की आईडी से मैसेज आया। इसके बाद साइबर ठगों ने बताया कि उनके बेटे की मॉडलिंग में शुरुआत करने के लिए उन्हें टेलीग्राम टॉस्क पर 100 प्वाइंट बनाने होंगे। दंपती झांस में आ गए और ठगी का शिकार बन गए।