गाजियाबाद साइबर सेल ने जापानी कंपनियों को ठगने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी कंपनियों को गुमराह करने के लिए भारतीय ठगों ने जापानी भाषा सीखी थी।
गाजियाबाद साइबर सेल ने जापानी कंपनियों को ठगने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी कंपनियों को गुमराह करने के लिए भारतीय ठगों ने जापानी भाषा सीखी थी। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट समेत अन्य तकनीकी सेवाएं देने के नाम पर गैंग करोड़ों की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
आरोपी सॉफ्टवेयर असिस्टेंस के नाम पर ठगी करते थे। दिल्ली से कोचिंग लेकर जापानी भाषा सीखी थी। आरोपी इंदिरापुरम में ऑफिस खोलकर ठग गैंग चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपी लोनी, बिहार, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। दो मुख्य आरोपी राम और गौरव फरार है। जापान की कंपनियों से इंटरनेट कॉलिंग से बात करते थे। गिफ्ट कूपन मंगाकर हवाला के जरिये रकम लेते थे। दो महीने में हजारों डॉलर की ठगी कर चुके हैं।