फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएचसी-पीएचसी पर भी स्वाइन फ्लू की सैंपलिंग

Fri, 06 Jan 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Swine Flu - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अब सीएचसी-पीएचसी पर भी स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए सभी सीएचसी-पीएचसी पर सैंपलिंग किट भी भेज दी गई है। इससे पहले सिर्फ जिला अस्पतालों के लैब में सैंपल लिए जाते थे।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सैंपल लेने की सुविधा सीएचसी-पीएचसी पर भी होने से दूरदराज के मरीजों को संक्रामक रोग विभाग तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सभी सीएचसी-पीएचसी पर लैब टेक्निशियन की तैनाती के बाद सैंपलिंग करना आसान हो गया है।

इसके लिए सभी सीएचसी-पीएचसी पर जांच किट भेज दी गई है। जल्द ही सीएचसी-पीएचसी के स्टाफ का भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। संक्रामक रोग विभाग में वैक्सीन भी आ गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पतालों को अपने स्टाफ के लिए मंगानी होगी वैक्सीन  
 जिला अस्पतालों को अपने स्टाफ का वैक्सीनेशन कराने के लिए वैक्सीन अपने बजट से मंगानी होगी। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि संक्रामक रोग विभाग ने सिर्फ सीएचसी-पीएचसी और हेडक्वार्टर स्टाफ के लिए वैक्सीन मंगाई है। जिला अस्पताल प्रबंधन अपने स्टाफ के लिए वैक्सीन खरीदेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें