गाजियाबाद। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े शावेज ने कट्टरपंथी का विरोध करने वाले सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो पाकिस्तानी इंस्टग्राम आईडी हमला के माध्यम से वायरल की थी। पाकिस्तान में बैठे परिचितों को भी वीडियो भेजकर इसे अपने अथक प्रयास का नतीजा बताया था।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि नाहल गांव में रहने वाला उबेद उल्ला को नाम वर्षों पहले आतंकी हमले के दौरान उजागर हुआ था। इसके बाद वह पाकिस्तान भाग गया और इस्लामाबाद में रहने लगा। मौलाना जावेद ने बताया कि वह उबेद उल्ला के संपर्क में है। इसके साथ शावेज ने सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले की वीडियो और कट्टरपंथी का विरोध करने वाले का हश्र होने की बात लिखकर पाकिस्तानी दोस्त को भेजा था। इनके खिलाफ तमाम सुबूत एकत्र कर लिए हैं। जल्द शावेज और मौलाना जावेद को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।