फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज बूंदाबांदी की संभावना, गिरेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से आज मौसम करवट बदलेगा। हवा की गति बढ़ेगी। अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे और सुबह को बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। हालांकि, बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 और दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। दोपहर में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। आर्द्रता कम होकर 42 फीसदी रह गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बूंदाबांदी की स्थिति के बीच आज अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे आकर 24 और रात का तापमान दो डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल के बाद मौसम फिर से साफ होगा और सप्ताह के अंत में फिर से दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान लोगों को गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें