फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का पुतला फूंकने में चेयरमैन का हाथ जला

Sun, 09 Oct 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान से नाराज भाजपाइयों ने शनिवार को लोनी में कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इससे पहले नगर पालिक चेयरमैन मनोज धामा और लोनी बार्डर चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा में जमकर कहासुनी हुई। पुतले की खींचातानी में चेयरमैन का हाथ भी झुलस गया।
विज्ञापन


 नगर पालिका चेयरमैन शनिवार दोपहर करीब दो बजे समर्थकों के साथ लोनी बार्डर थाने के सामने पुतला फूंकने पहुंचे। यहां राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की।

भाजपाई पुतला फूंकने की तैयारी कर ही रहे थे कि चौकी इंचार्ज वहां पहुंच गए और उन्हें रोकने लगे। चेयरमैन और चौकी इंचार्ज में जमकर नोकझोंक हुई। इसी बीच मनोज धामा ने अपने हाथ में पकडे़ पुतले में आग लगा दी।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने जलता हुआ पुतला उनसे छीनने की कोशिश की। इसी छीनाझपटी में चेयरमैन का हाथ झुलस गया। इससे भाजपाई आक्रोशित हो गए। हालांकि बाद में पुतला फूंककर सभी लौट गए।

बाद में एसओ रणवीर सिंह नगर पालिका चेयरमैन के बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज का हाथ भी झुलसा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने लोनी तिराहे के पास राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें