फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू

Sun, 09 Oct 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
स्पोर्ट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में शनिवार से सीबीएसई क्लस्टर-19 का टेबल टेनिस चैंपियनशिप (बालिका वर्ग) का आगाज हुआ। दो दिनों तक चलने वाले इस क्लस्टर में वेस्ट यूपी की 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि टेबल टेनिस खिलाड़ी इंदु पुरी व जिला खेल अधिकारी सुनील जोशी ने किया।  प्रतियोगिता से पूर्व स्कूल की छात्राओं ने मार्च पास्ट कर विशिष्ट अतिथियों को सलामी दी।

इसके बाद खिलाड़ी इंदु पुरी और स्कूल की शिक्षिका प्रीति शर्मा ने एक मैच खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन अंडर-14 की 26 टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल के लिए कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बाद छह टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची। दूसरी ओर अंडर-19 की 11 टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल के लिए मुकाबला हुआ। क्वार्टर फाइनल में विजयी रही चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

अब अंडर-19 टीम के  सेमीफाइनल और फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। अंडर- 14 की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी रविवार को ही होंगे।

स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि दूसरे जनपदों से आई सभी टीमों के रहने की व्यवस्था विद्यालय प्रांगण में ही की गई है। सीबीएसई क्लस्टर में पहुंचे सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत स्कूल के निदेशक अजय गोयल ने गुलदस्ता देकर किया।
विज्ञापन


अंडर-14 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमें
-  डीपीएस इंदिरापुरम
- प्रेसिडियम इंदिरापुरम
- डीडीपीएस गोविंदपुरम
- डीडीपीएस संजय नगर
- लोटस वैली नोएडा
- चौधरी छबीलदास स्कूल गाजियाबाद

अंडर-19 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें
- डीपीएस नोएडा
- डीपीएस मुरादाबाद
- श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय
- डीएवी मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें