फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चेन छिनैती करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम (गाजियाबाद)। वसुंधरा के एटीएस एडवांटेज सोसायटी निवासी इंजीनियर राजीव गुप्ता की पत्नी के गले से चेन खींचकर भागने वाले को पुलिस ने 13 अक्तूबर की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी दिल्ली के शाहदरा निवासी सोनू है और उसके खिलाफ शाहदरा में लूट और स्नैचिंग के 11, इंदिरापुरम में तीन, शालीमार गार्डन में दो और साहिबाबाद में एक मुकदमा दर्ज है। चार दिन तक दिल्ली में डेरा डालने के बाद पुलिस को उसका सुराग मिला था। आरोपी से पूछताछ के बाद 14 अक्तूबर को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस 5-6 की पुलिया पर बैरिकेडिंग कर पुलिस चेकिंग कर रही थी।
आरोपी के पहुंचने पर जब उसे रुकने का इशारा किया तब आरोपी बाइक मोड़कर भागा लेकिन अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसके बाद सोनू ने पुलिस पर फायरिंग की तब जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सोनू के पैर में लगी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छह अक्तूबर की सुबह घर के बाहर पानी का छिड़काव कर रहीं इंजीनियर की पत्नी के गले से उसने चेन खींची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें