फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डिवाइडर से टकराया भूसे से भरा ट्रक, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
नागद्वार-हिंडन मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर पलटे ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करते कर्मचार
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के हिंडन-नागद्वार मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे भूसे से भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। करीब 3-4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ट्रक को हटवा पाई। हालांकि ट्रक हटाते समय वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात रोटरी चक्कर से नागद्वार की तरफ जा रहा भूसे से भरा ट्रक हिंडन मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत रही कि रात में भारी यातायात न होने की वजह से कोई वाहन या पैदल यात्री इसकी चपेट में नहीं आया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि हादसा देर रात हुआ। सूचना मिलते ही चौकी व ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को संभाला। पूछताछ में ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि डिवाइडर दिखाई न देने की वजह से हादसा हुआ। एसीपी ने बताया कि करीब 4 घंटे बाद सुबह 6 बजे दो क्रेन बुलाकर ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कराया गया। इसके साथ ही यातायात को सुचारू किया गया। हालांकि इस दौरान जाम की समस्या बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें