फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिश्वत लेते पकड़े गए सीजीएसटी अधीक्षक और अधिवक्ता, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अमरोहा सीजीएसटी में तैनात अधीक्षक और एक अधिवक्ता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने कारोबारी से पेनल्टी से बचने के लिए चार लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर दोनों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते सीबीआई ने अमरोहा से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा निवासी गौरव सिरोही ने सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच को शिकायत देकर बताया था कि कोरोना काल में उन्होंने कंपनी का आईटीआर दाखिल कर दिया लेकिन जीएसटी सस्पेंड चल रही है। सीजीएसटी अमरोहा में तैनात अधीक्षक निशान सिंह ने उन्हें बताया कि जीएसटी सस्पेंड होने से 40-50 लाख रुपये पेनल्टी हो रही है। आरोप है कि पेनल्टी से बचाने के लिए उनसे कर अधिवक्ता अंकित खंडेलवाल के माध्यम से चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। मामला सेटल करने के लिए एक लाख रुपये तय किए गए। कारोबारी की शिकायत पर सीबीआई ने सोमवार को एंटी करप्शन ब्रांच में केस दर्ज कर अधीक्षक निशान सिंह और कर अधिवक्ता अंकित खंडेलवाल को जाल बिछाकर अमरोहा से रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों आरोपियों को विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपी निशान सिंह और अंकित खंडेलवाल जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें