फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन मेरठ पहुंची, जल्द होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके तहत 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी। शासन स्तर से वैक्सीन मेरठ मंडल पहुंच चुकी है। जल्द ही गाजियाबाद जिले में भी इसकी आपूर्ति होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर रोग है। इससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत में 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें