फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे से 50 मीटर अंदर खड़े ऑटो होंगे सीज

Fri, 31 Mar 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर ऑटो चालकों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने जाम लगाया तो उनके ऑटो को सीज कर दिया जाएगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरडीसी, हापुड़ चुंगी, मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, अप्सरा बॉर्डर और मोहन नगर चौराहे पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों को चेतावनी दी कि अगर उनकी वजह से किसी भी चौराहे और तिराहे पर जाम लगा तो पुलिस चालान काटकर उनका ऑटो सीज कर देगी। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से निर्देश मिला है कि अगर कोई भी वाहन या ऑटो चौराहे के 50 मीटर के दायरे में खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे।

टीआई ने बताया कि ऑटो चालक अधिकतर समय खड़े होकर सवारियों के इंतजार में जाम लगाते हैं। पुलिस अब इस तरह से खड़े होने वाले वाहनों को सीज कर देगी। टीआई की मानें तो शहर में ऑटो जाम लगने की बड़ी वजहों में से एक हैं। ऑटो के खिलाफ कार्रवाई होने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें