फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बारिश में हाईवे पर सीमेंट मिक्सर और कार पलटी

विज्ञापन
हाईवे पर पलटी कार को हटाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिनभर बरसात होने के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बराबर में स्थित एनएच-नौ पर दो सड़क हादसे हुए। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मेरठ से दिल्ली जा रहे सीमेंट मिक्सर को बचाने के प्रयास में ट्रक हाईवे पर पलट गया। दूसरा हादसा दिल्ली से अमरोहा जा रहे सुनील की तेज गति से दौड़ रही डस्टर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गनीमत रही दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई है। डस्टर चालक पुलिस को सूचना दिए बगैर ही कार सीधी कराकर रवाना हो गया।
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे राजनगर एक्सटेंशन स्थित त्यागी ट्रांसपोर्ट सीमेंट मिक्सर दिल्ली के लिए निकला। जब वह विजयनगर बाईपास के नजदीक भारत पेट्रोल पंप के सामने एनएच-नौ पर पहुंचा तो सामने से आए ट्रक को बचाने के फेर में इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही मिक्सर पलट गया। चालक योगी नारायण तिवारी निवासी प्रतापगढ़ इलाहाबाद ने मिक्सर से कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिक्सर को क्रेन से हटाकर सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया।
वहीं, दोपहर में दिल्ली से अमरोहा तेज गति से जा रही डस्टर कार विजयनगर बाईपास के नजदीक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार कार मालिक सुनील कुमार निवासी अप्रोला मेई बाग थाना नौगांव सादत जनपद अमरोहा और उनका साथी चोटिल हो गए। गनीमत रही कि डिवाइडर से टकराकर कार के बैग खुल गए और बड़ा हादसा होने से बचा। कार पलटने से एनएच-नौ पर जाम लग गया। एडीसीपी यातायात ने बताया कि डस्टर कार मालिक सुनील ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। कार सीधी कराकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी कार को हटाते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें