फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाबा साहेब भीमराव की जयंती पर उत्सव 13 व 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाएगी। बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद प्रधान को जन्मोत्सव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। एडवोकेट लोकेश जाटव महासचिव और मनोहर लाल सहाय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

विनोद प्रधान ने बताया कि 13 और 14 अप्रैल को भीम महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए बाबा साहेब के चित्र से सज्जित एक विशाल बैलून को आसमान में उड़ाया गया है। 13 अप्रैल को हास्य कलाकार शेखचिल्ली अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई विचारक इस दिन मौजूद रहेंगे जो लोगों को बाबा साहेब की शिक्षाओं के संबंध में जानकारी देंगे। 14 अप्रैल को रावली रोड स्थित चुंगी नंबर तीन पर रामलीला मैदान से एक विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह शोभायात्रा मुरादनगर के बाजार से होती हुई मेरठ रोड स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क में समाप्त होगी। निशा बौद्ध और त्रिशला बौद्ध बाबा साहब को लेकर अपनी प्रस्तुति देंगी। डॉ. राम किशोर गौतम को शोभायात्रा प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें