फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बालिका इंटर कॉलेज भवन की खराब हालत पर सीडीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने शनिवार को प्रेमनगर कॉलोनी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और निर्माणकारी कंपनी को सात सितंबर को संबंधित अभिलेखों के साथ तलब किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान भवन का फर्श कई स्थानों पर धंसा हुआ मिला। दीवारों में भी कई जगह दरारें दिखीं और चारों तरफ सीलन की समस्या थी। अधिकारियों ने बताया कि कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज ने वर्ष 2019 में अल्पसंख्यक विभाग की प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत भवन का निर्माण किया था। इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपा गया था। सीडीओ ने नगर पालिका परिषद लोनी को भवन की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत यूपीपीसीएल द्वारा निर्मित दो कक्षाओं और दो प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी लोनी और नगर पालिका परिषद लोनी की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें