इंग्लिश चैनल अटलांटिक महासागर का हिस्सा है जो दक्षिणी इंग्लैंड को उत्तरी फ्रांस से अलग करता है। इसकी धारा काफी तेज होती है, जिससे तैराकों को काफी कठिनाई होती है। उन्होंने लगभग 55 किलोमीटर की दूरी तय की। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि इसकी वास्तविक दूरी 33 किलोमीटर है, लेकिन पानी का तेज धाराओं की वजह से लगभग 55 किलोमीटर की तैराकी करनी पड़ी। उन्होंने इंग्लैंड से फ्रांस की ओर तैराकी की थी। सुबह 18 जून 2025 को सुबह करीब 3:00 बजे टीम के साथ तैराकी की शुरुआत हुई थी और 11 घंटे 19 मिनट में इस दूरी को तय किया। उनको साथ वेस्ट बंगाल से रोबिन बालडो, महाराष्ट्र से आयूषी और शाश्रुति तावडे और हरियाणा से इशांत सिंह शामिल रहे।
आयरनमैन का मिल चुका है खिताब
सीडीओ इससे पहले भी तैराकी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं, इसके बाद से उनको आयरनमैन का खिताब भी मिल चुका है। उन्होंने अप्रैल 2025 में श्रीलंका के थलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक समुद्र में करीब 28 किलोमीटर लंबी पाल्क स्ट्रेट को आठ घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था। इसके अलावा वर्ष 2022 में गोवा में आयोजित हाफ आयरमैन खिताब और वर्ष 2024 में फुल आयरमैन ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा किया था।