फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : आज जारी होगी तीसरी वरीयता सूची, कल से हाेंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में दाखिले की तीसरी वरीयता सूची आज जारी होगी। कल से दाखिले शुरू होंगे और 28 अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन

दूसरी वरीयता सूची के दाखिले 23 अगस्त को बंद हो गए थे। इस दौरान यूनिवर्सिटी ने नया आदेश जारी कर तीसरी वरीयता सूची के दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी किया। इसमें यूनिवर्सिटी ने कहा कि 25 अगस्त से कॉलेज खेल कोटे के साथ आरक्षण सूची को ध्यान में रखते हुए तीसरी वरीयता सूची तैयार करेंगे। 26 अगस्त को इसको अंतिम रूप देते हुए सूची को कॉलेजों में चस्पा किया जाएगा। सूची में शामिल छात्रों को ऑफर लेटर भेजे जाएंगे। कॉलेजोंं में 27 व 28 अगस्त को शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने के बाद दाखिला कन्फर्म किया जाएगा। बता दें कि दो वरीयता सूची में बीए, बीएससी, बीकॉम में एडेड कॉलेज में अभी तक महज 40 फीसदी सीटें ही भर सकी हैं। तीसरे चरण में सीटें 70 फीसदी तक भरने की संभावना है।
आज आएगा छठवें राउंड की चॉइस फिलिंग का परिणाम
यूपी पॉलिटेक्निक में छठवें राउंड के दाखिले की प्रक्रिया के तहत 21 अगस्त को चॉइस फिलिंग के लिए खोला गया पोर्टल 25 अगस्त यानी सोमवार शाम को बंद कर दिया गया। आज 26 अगस्त को इसका परिणाम जाएगा। इसके बाद 27 से एक सितंबर तक दाखिले होंगे। इस दौरान छात्र सीट एक्सपटेंस के साथ निर्धारित 3250 रुपये फीस जमा करेंगे और राजकीय पॉलिटेक्निक में बनाई गई हेल्प डेस्क पर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराएंगे। इस दौरान जो छात्र सीट वापस करना चाहते हैं, उनको दो सितंबर का मौका दिया जाएगा। बता दें कि पांच चरण की दाखिला प्रक्रिया में राजकीय कॉलेज में आईटी समेत अन्य कोर ब्र्रांचों में सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। छठवें राउंड में निजी कॉलेजों में दाखिले बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अगस्त तक अपलोड करेंगे प्रमाणपत्र
ऐसे छात्र जो एलएलएम की दो अगस्त को हुई प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, लेकिन एलएलबी, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी अंतिम वर्ष का प्रमाणपत्र इसलिए अपलोड नहीं कर सके थे क्योंकि अंतिम वर्ष का परिणाम तब तक घोषित नहीं हो पाया था। ऐसे छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी ने पोर्टल को 31 अगस्त तक के लिए सक्रिय किया है। इसके बाद किसी भी छात्र को इसका मौका नहीं दिया जाएगा और मेरिट तैयार करते हुए इसका ध्यान नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें