फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : विषय अपलोड नहीं किए तो परीक्षा फार्म भरने से रहेंगे वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। परंपरागत व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर के परीक्षा के फार्म भरने के लिए यूनिवर्सिटी का पोर्टल शुक्रवार को सक्रिय कर दिया गया, लेकिन ऐसे छात्र जिनके विषय कॉलेजों की ओर से यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए, वह अपना परीक्षा फार्म नहीं भर सके। अब यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 20 अक्तूबर तक का समय दिया है। यूनिवर्सिटी ने चेताया कि 20 के बाद कोई भी कॉलेज किसी भी विद्यार्थी के विषय को अपलोड नहीं कर सकेंगे। यदि कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी कॉलेजों की होगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 नवंबर से शुरू होनी हैं। इसलिए परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल को शुक्रवार से सक्रिय किया गया। इसी बीच यूनिवर्सिटी में शिकायत दर्ज कराई गई कि हजारों की संख्या में विद्यार्थियों के विषय कॉलेजों की ओर से अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए। इस वजह से ये विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह जाएंगे। इसी को देखते हुए अब पोर्टल को सक्रिय करते हुए यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को एक मौका और दिया है। पहले इसके लिए 15 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की गई थी। छात्र नेता दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि कॉलेजों की लापरवाही की सजा हजारों विद्यार्थियों को उठानी पड़ती है। यूनिवर्सिटी का निर्णय स्वागत योग्य है।
प्रयोगात्मक परीक्षा दोबारा दे सकते हैं विद्यार्थी
परंपरागत व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जिनकी परीक्षाएं हो चुकी हैं या उनके परिणाम भी जारी हो चुके हैं, लेकिन वह किसी कारण से प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा नहीं दे सके, ऐसे छात्रों को यूनिवर्सिटी ने एक मौका और दिया है। इसके लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क जमा करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 31 अक्तूबर तक छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। तीन नवंबर तक छात्रों को इसकी हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी में जमा करनी होगी। नवंबर माह में ही प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसकी सूचना यूनिवर्सिटी की ओर से अलग से दी जाएगी। इसी तरह एमएड की छूटी परीक्षा को देने के लिए भी छात्र-छात्राओं के पास 31 अक्तूबर तक का मौका है। इसके बाद किसी भी छात्र को आवेदन करने का अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें