फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेश ट्रांजेक्शन के लिए सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन

Sat, 24 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
cbse - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूलों में फीस लेने से लेकर शिक्षकों को वेतन भुगतान की प्रक्रिया को कैशलेस किया जाएगा। इस संबंध में सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।नेहरू वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर अरुणाभ सिंह ने बताया कि सीबीएसई सचिव जोसप इमेनुअल ने कैशलेश ट्रांजेक्शन के  संबंध में गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन


सीबीएसई सचिव ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को अपने यहां सभी तरह की फीस और एक्टिविटी के लिए ऑनलाइन पेमेंट ही लेना होगा। जनवरी में, तिमाही फीस सभी स्कूलों में ऑनलाइन ही जमा होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से पैरेंट्स टीचर मीटिंग में अभिभावकों को इस संबंध में जानकारी दी जाए।

अभिभावकों और बच्चों को कैशलेस पेमेंट के लिए जागरूक करने को अलग-अलग कार्यक्रम कराए जाएंगे। स्कूल प्रबंधन को शिक्षकों के  साथ ही स्कूल के  समस्त स्टाफ को बैंक के माध्यम से ही वेतन का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


- अभिभावकों को जागरूक करने के हैं निर्देश
सीबीएसई ने सर्कुलर में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को सफल बनाने के लिए स्कूलों को अभिभावकों के लिए कार्यशाला, सेमिनार, प्रतियोगिताएं और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर निबंध प्रतियोगिता आदि कराने के निर्देश दिए हैं। रैली और पोस्टर के जरिए कैशलेश ट्रांजेक्शन को सफल बनाने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें