फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित सात स्थानों पर सीबीआई ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महाराष्ट्र में पवन ऊर्जा संयंत्र के निर्माण में हुए 191 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गाजियाबाद के आर्यनगर में भी छापेमारी की है। कई घंटे की जांच पड़ताल के बाद सीबीआई कई महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ ले गई है। यह कार्रवाई गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, समाना (पटियाला), चेन्नई सहित सात स्थानों पर हुई है।
विज्ञापन

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि सरकार के सार्वजनिक उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) के तत्कालीन तीन अधिकारियों सहित पांच के खिलाफ 191 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज दर्ज किया गया है। इसमें एसजेवीएनएल के तत्कालीन तीन अधिकारियों आरके अग्रवाल, संजय उप्पल, एके जिंदल, विनीत शर्मा, सीएम जैन और गमेसा विंड टरबाइन प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया है। गाजियाबाद के न्यू आर्यनगर निवासी विनीत शर्मा पावर एनर्जी कंसलटेंट्स के प्रतिनिधि हैं।
सीबीआई ने विनीत शर्मा के आवास पर तलाशी अभियान चलाया। टीम यहां कई घंटे तक रही और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छानबीन की। आरोप है कि एसजेवीएनएल में कंपनी ने अहमदनगर (महाराष्ट्र) में पवन ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए गलत निर्माण सामग्री की आपूर्ति की थी। जबकि निविदा के निर्देश में मानक के अनुरूप शर्ताें को पूरा किया जाना था। निर्देश के बावजूद उपकरण और सामग्री की गलत आपूर्ति व स्थापना से संयंत्र का प्रदर्शन कम हो गया। ऐसे में एसजेवीएलएल को 191 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें